कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सोमवार को बाजार पहुंची महिला की अचान तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद बौधाडीह पंचायत क्षेत्र निवासी नाजरुन खातून पति कलाम मियां को आनन-फानन में ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तत्काल समुचित इलाज नही हो सका, तो एंबुलेंस की सुविधा प्राप्त करने का लोगों ने प्रयास किया तो दुर्भाग्यवश वह भी कुंदा आने से इंकार कर दिया। समाचार लिखें जाने तक महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना था की लाखों की लागत से नए स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया, जिसका उद्घाटन श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता के द्वारा 30 मई 2021 को किया गया था। उस समय मंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही थी। पर सुविधाए का अभाव पूर्व की भांति बनी हुई है। पूर्व जिप सदस्य पृथ्वी गंझु, बोधाडीह पंचायत समिति सदस्य सुरेश यादव, भाजपा के दिलेश्वर भोक्ता, रूपनारायण गंझु, राजकुमार भोक्ता ने विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त से संज्ञान लेते हुए व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की।