सद्भावना विकास मंच के सदस्यों ने श्रम एवं नियोजन मंत्री का किया जोरदार स्वागत
संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग): सोमवार को झारखंड के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता का कोडरमा जाने के क्रम बरही चौक पर सद्भवना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान के नेतृत्व में मंच के सदस्यों ने माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ बरही विधायक उमाशंकर अकेला भी मौजूद थे। मौके पर अध्यक्ष राजसिंह चौहान ने मंत्री सत्यानंद भोक्ता को उन्हीं के बने तस्वीर को भेंट किया। मौके पर सद्भावना विकास मंच के सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। वहीं मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सद्भावना विकास मंच के सदस्यों के कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में इनका कार्य काफी सराहनीय रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के प्रति चिंतित है। मौके पर सद्भवना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, सचिव कुंदन कुमार, उप सचिव तौहीद अली, शोसल मीडिया प्रभारी जियाउल हक, संक्रिय सदस्य अनिल कुमार, विकास कुमार सिंह, सरफराज अंसारी, महिला अध्यक्ष पायल देवी, सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष फिरोजा खातून, गयात्री देवी, बबिता देवी, आरती देवी, रेणु देवी, मुन्नी देवी, सोनी देवी, खुशबू देवी, चुन्नी देवी, रेखा देवी, रीता देवी, सुषमा देवी, उमा देवी, पूजा देवी, रानी देवी, माधुरी देवी, दुलारी देवी, उषा देवी, कुंती देवी, देवंती देवी प्रतिमा देवी, पम्मी देवी, सीता देवी, उमा देवी, उज्जवल सिंह, विक्रम कुमार, गोपाल कुमार, विकास सिंह, शक्ति राणा आदि उपस्थित रहे।