पाकुड़: पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य व कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की रविवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस पहुंचे जहां उनका स्वागत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उदय लखवानी, उपाध्यक्ष राजू डोकानिया, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमीर हमजा उर्फ मिस्टर शेख , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, जोएल मुर्मू ,नलिन मिश्रा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया. वही कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष कई समस्याओं को भी रखा. वही बंधु तिर्की ने जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए. वह इस मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य के रूप में आज पाकुड़ जिला का दौरा किया जा रहा है और दौरा के क्रम में अधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी.