रामगोपाल जेना
खरसावां /चक्रधरपूर: गौड़ समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने के लिए योजनाओं की रुपरेखा तैयार करने हेतु समाज के युवाओं ने मां आकर्षणी मंदिर के सभागार में एक बैठक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौड़ समाज के सभी महापुरुषों को स्मरण कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज के लिए कार्य करने वाले हरेक विभुति का आभार जताकर किया गया। उक्त बैठक में वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में गौड़ समाज में निहित हर प्रकार की समस्याओं पर प्रकाश डाले साथ ही उनके समाधान हेतु कई प्रयोगात्मक उपाय सुझाए। बैठक के अंत में यह निष्कर्ष निकाला गया कि युवा वर्ग समाज में निहित ना सिर्फ समास्याओं का समाधान करने की करेगा बल्कि समाज में मौजूद अनगिनत सकारात्मक पहलुओं का भी संरक्षण करने हेतु कटिबद्ध रहेगा, जिसके लिए कार्य योजना का एक ब्लू प्रिंट भी तैयार किया गया। कार्यक्रम का संचालन नील अभिमन्यु प्रधान ने किया। बैठक में धर्मराज प्रधान, सुरेश प्रधान, कमलदेव महाकुड़, भोलानाथ प्रधान, यादव प्रधान, काशीनाथ प्रधान, कर्मवीर महाकुड़, राकेश बेहरा, दिनेश्वर प्रधान,कमल प्रधान, मनोज महाकुड़, अश्विनी दलाई,केशव प्रधान, दुर्योधन प्रधान, केशरी प्रधान, इंद्रजीत प्रधान,मनोज प्रधान, सुखदेव प्रधान, विवेक बेरा, संदीप प्रधान, मनोज कुमार प्रधान, श्रीवत्स प्रधान, हृदयानंद प्रधान,अरुप प्रधान नागेश्वर प्रधान, अशोक, प्रधान, अनिल प्रधान, जितेंद्र प्रधान, विष्णु प्रधान, देवाशीष प्रधान, पुरुषोत्तम प्रधान, मिथुन प्रधान, दीपक प्रधान, युधिष्ठिर प्रधान,सागर प्रधान, राकेश प्रधान,राजेश प्रधान,विमल प्रधान, सुबोध प्रधान सहित गौड़ समाज के पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां ,एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के कई सक्रिय युवा उपस्थित थे।