कोडरमा। कोडरमा लोकसभा की लोकप्रिय सांसद अन्नपूर्णा देवी को केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला समिति तथा झुमरीतिलैया नगर मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को कोटि कोटि धन्यवाद दिया है। इस खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झण्डा चौक मे आपस में मिठाई बांटा तथा आतिशबाजी की। साथ ही एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाया तथा लड्डू बांटकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि आज तक के इतिहास में कोडरमा लोकसभा से पहली बार किसी सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। हमारी लोकप्रिय सांसद अन्नपूर्णा देवी जी को केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री बनाया है। यह हमारे कोडरमा एवं झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। बधाई देने वालों में अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, रवि मोदी, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेन्द्र सिन्हा, जिला महामंत्री अनूप जोशी, राजकुमार यादव, सुभाष मोदी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नू, आकाश वर्मा, डॉ नरेश पंडित, कैलाश यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, नगर अध्यक्ष किशोर पंडित, महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी,राम बालक चौधरी पंकज मोदी सुमित चंद्रवंशी, इंद्रदेव मोदी, राजेश सिन्हा, रोहित जायसवाल, अजीत कुमार, अविनाश चंद्रवंशी, हरि पंडित, निवर्तमान वार्ड पार्षद नीलू सिंह, राकेश शर्मा, संजय सिंह, सुदीप्तो घोष, पियुष शर्मा, राखी भदानी, सुनीति सेठ, रेखा भदानी, सविता देवी, रीता लोहानी, वेवी देवी, उदय सिंह, अजय झा, निरंजन कसेरा, प्रिंस गुप्ता, राजु केसरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।