कर्णपुरा कॉलेज के शासी निकाय से अवैध निकासी मामले पर आजसू छात्र संघ ने राज्यपाल से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
रामगढ़: विनोबा भावे विश्वविद्यालय संबद्ध कर्णपुरा कॉलेज के शासी निकाय से 48 लाख रुपए की अवैध निकासी के विरुद्ध आजसू छात्र संघ के प्रधान कार्यालय रामगढ़ में विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो के अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि कर्णपुरा कॉलेज के शासी निकाय से 48 लाख रुपए की अवैध निकासी ,शासी निकाय अध्यक्ष बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर किया गया है।अंबा प्रसाद ने बगैर कोई विकास योजना के धनराशि निकासी में मुख्य रूप से शामिल है। अवैध निकासी के विरुद्ध अन्य 11 लोगों के विरुद्ध कॉलेज प्राचार्य ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजेश कुमार महतो ने कहा कि कर्णपुरा कॉलेज बड़कागांव विधानसभा का इकलौता विभावि संबद्ध कॉलेज है। बड़कागांव विधानसभा के छात्रों का उच्च स्तरीय शिक्षण और भविष्य महाविद्यालय से जुड़ा है।शासी निकाय कॉलेज के सही प्रबंधन को लेकर गठित की जाती है। स्थानीय विधायक का बतौर निकाय अध्यक्ष दायित्व होता है कि कॉलेज का संचालन आदर्शो तरीके से हो, छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो किंतु यहां स्थित उलट है बड़कागांव विधायक छात्र हित को भूल स्वार्थ हित साध रही है। शासी निकाय विकास नहीं विनाश का माध्यम हो गया है। आजसू छात्र संघ इस अवैध निकासी और धांधली को बर्दाश्त नहीं करेगी।विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने राज्यपाल महोदया से पत्राचार के द्वारा उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उच्च स्तरीय जांच न किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की बात कही।प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सचिव अमित कुमार दास, करण कुमार महतो, खेमलाल महतो, संजय कुमार, रोहित कुमार अजय आस्था आदि लोग उपस्थित थे।