आरोप-प्रत्यारोप में प्राथमिकी दर्ज, 7 लोगों को जेल
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही : बरही हजारीबाग रोड स्थित चौक मोहल्ला में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 लोगों को सदर अस्पताल के रेफर किया। घायलों में एक पक्ष की ओर से घायल 60 वर्षीय जहांगीर खान को अस्पताल से छुट्टी दी गई वहीं उनके 22 वर्षीय पुत्री चांदनी जहां व 23 वर्षीय पुत्री हसीना खान को गम्भीर चोट होने पर बरही से सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं द्वितीय पक्ष के घायलों में शमशेर खान का 27 वर्षीय पुत्र इमरान खान, स्व गफ्फार खान का 45 वर्षीय पुत्र सेराज खान, जमशेद खान का 55 वर्षीय पत्नी रुकसाना खातून, स्व गफ्फार खान का 35 वर्षीय पुत्री सोनी खान गम्भीर रूप से घायल हुए। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं सेराज खान की 31 वर्षीय पत्नी सलमा खातून का इलाज बरही में ही किया गया।
25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज 7 को जेल : वहीं इस मामले में दोनों पक्षों ने बरही थाना में एक दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए आवेदन दिया है। जिसके आधार पर बरही थाना में 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष की ओर से सरताज खान आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर कांड संख्या 334/ 21 दर्ज किया गया। जिसमें 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रुकसाना खातून (पति शमशेर खान) ने आवेदन दिया। जिसके आधार पर कांड संख्या 335/, 21 दर्ज किया गया। जिसमें 10 लोगों को नामजद किया गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से सात लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजे गए लोगों में बरही चौक मोहल्ला निवासी मो. सरताज खान, मो. सद्दाम खान, मो. कमाल खान, मो. जमशेद खान, मो. राजा खान, मो. इमरान खान व मो. साबिर खान शामिल है। पुलिस मामले की छानबीन जारी रखा है।