– जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 1 अक्टूबर को
अनंत दुबे की रिपोर्ट
गोड्डा : जिला अधिवक्ता संघ, गोड्डा के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त होने के बाद सभी प्रमुख पदों पर मतदान अवश्यंभावी हो गया है। अध्यक्ष, सचिव एवं उपाध्यक्ष के लिए तीन- तीन उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अजीत कुमार सहाय एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रीतेश कुमार सिंह तथा नंदन ठाकुर ने चुनाव में डटे उम्मीदवारों की सूची जारी की।
अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सुशील कुमार झा,अनन्त प्रसाद सिंह एवं पाण्डेय मुरलीधर मैदान में रह गए हैं।उपाध्यक्ष पद के लिए निखिल कुमार झा, रमेश कुमार मिश्रा एवं सीताराम यादव के बीच मुकाबला होगा। वहीं
महासचिव पद के लिए निवर्तमान महासचिव योगेश चंद्र झा को अवधेश कुमार ठाकुर एवं नूतन तिवारी टक्कर देंगे।
संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) के लिए चेतन चन्द्र झा एवं ध्रुव कुमार चौबे के बीच सीधा मुकाबला होगा।
संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) के लिए श्याम कुमार झा एवं सुधीर पाठक के बीच मुकाबला होगा।
कोषाध्यक्ष पद के लिए भवेश कान्त झा एवं दिवाकर प्रसाद यादव के बीच भिड़ंत होगी।
आवर्ती खाता संयोजक पद के लिए वीरेन्द्र कुमार झा एवं
भीखेन्द्र ठाकुर थे बीच मुकाबला होगा।
सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन होने के कारण
अजीत कुमार वर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए अम्बोद कुमार ठाकुर, गोलोक बिहारी झा तथा प्रमोद पंडित निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
मतदान 1 अक्टूबर 2021 को है।