एक घायल, एक को निकाला गया सुरक्षित
केरेडारी: केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोको पोखर समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सोमवार सुबह पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से 3 लोग दब गए। ट्रैक्टर गाड़ी कुठान से केरेडारी की ओर जा रहा था। इसी बीच जोको पोखर समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गया। जिसमें चालक कीटू भुइयां उम्र 23 वर्ष पिता विनोद भुइयां ग्राम कुठान की मौके पर ही मौत हो गई। वही अजय भुईयां उम्र 20 वर्ष पिता रबुल भुईयां ग्राम कुठार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों के सहयोग से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी बेहतर उपचार के लिए भेजा गया। वहीं एक अन्य व्यक्ति को ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया। गाड़ी कुठान निवासी कुंजल महतो का बताया जा रहा है।