पाकुड़ : प्रतियोगिता के उदघाटन के बाद खेल प्रारंभ किया गया और पुरूष वर्ग में धनबाद बनाम गोड्डा एवं महिला वर्ग में पलामू बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया। वहीं प्रतियोगिता का महिला वर्ग में पहला मैच ग्रुप डी में पलामू बनाम हजारीबाग के बीच शानदार प्रदर्शन किया गया।जिसमें पलामू की टीम ने हजारीबाग को 26-5 के अंक से परास्त किया।मौके पर कबड्डी संघ के जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह,सचिव उमर फारूख, जिला खेल कूद पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रसन्ना मिश्रा,संजय भगत, रणवीर सिंह,भाजपा नेता हिसाबी राय,प्रकाश सिंह, अभिषेक पांडेय,अर्देन्धु शेखर गांगुली आदि मौजूद थे।