कृष्णा देवगम व डीके बनर्जी ने कहा खेल जगत में अपूरणीय क्षति
रामगोपल जेना
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम तीरंदाजी संघ के सचिव घनश्याम पूर्ति का निधन सोमवार को सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज के दौरान हो गया। सदर प्रखंड के कुंदुबेड़ा निवासी 50 वर्षीय घनश्याम के निधन से खेल प्रेमियों में शोक की लहर छा गई है। स्वर्गीय पूर्ति तीरंदाजी संघ के संस्थापक सचिव रहे जो आमरण सचिव थे। छोटे से गांव कुंदबेड़ा के अपने जीवन काल में लोकप्रिय धावक के रूप में खासा पहचान बनाए हुए थे। उन्होंने कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लंबी दूरी की दौड़ में कीर्तिमान स्थापित किया था।वे सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय सचिव भी रहे। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में गांव के विकास के लिए अपने गांव के युवाओं का नेतृत्व किया करते थे। स्वर्गीय पूर्ति अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्रियां और एक बेटा को छोड़ गए।पश्चिमी सिंहभूम तीरंदाजी संघ अध्यक्ष कृष्णा देवगम, पूर्व अध्यक्ष डीके बनर्जी समेत सुजीत कुमार गिरी,रोहन निषाद,दुम्बी पूर्ति,सोमनाथ लागुरी,विजय प्रताप,नारायण देवगम ने कुंदुबेड़ा पहुंचकर घनश्याम के पार्थिव शरीर पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनकी पत्नी, बेटियों और बेटा से मिलकर सांत्वना दिया। मौके पर मिरन पूर्ति,बोरजो पूर्ति, गंगाराम पूर्ति,तानि पूर्ति, छोटे लाल पूर्ति, मंगल सिंह पूर्ति,सोमा पूर्ति उपस्थित थे।इधर,तीरंदाजी संघ एवं इस खेल से जुड़े सुनीता पूर्ति,सिद्धार्थ पाड़ेया,महर्षि महेंद्र सिंकु,गंगाधर नाग,सुमित सिंकु व ओलंपियन तीरंदाज राजेंद्र गुईया ने शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को धैर्य और संयम प्रदान करने हेतु प्रार्थना किया है।