सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: आजसू पार्टी के नगर परिषद कमिटी,प्रखण्ड कमिटी,छावनी परिषद कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सह संवाद समारोह जिलाध्यक्ष विजय साहू की अध्यक्षता एवं जिला सचिव सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के संचालन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महासचिव रौशन लाल चौधरी,ब्रह्मदेव महतो,नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया उपस्थित थे।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो वर्चुअल मोड़ में शामिल होकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी सभी से सीधा संवाद किया।
मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि एकजुट होकर झारखंड को संवारने तथा आजसू पार्टी संगठन को मजबूत करने के अभियान को अंजाम तक पहुंचाना है।
साथ ही जनता के बीच सरकार की वादाखिलाफी एवं सरकारी संसाधनों के दोहन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाना है. राज्य की संपदाओं का बड़े पैमाने पर दोहन हो रहा है. पार्टी राज्य की खनिज संपदाओं को लुटते हुए नहीं देख सकती।
पार्टी के सभी पदाधिकारी संपदाओं को सुरक्षित रखने के लिए आंदोलन की तैयारी में जुटें. 8 अगस्त से सामाजिक न्याय आंदोलन की शुरुआत करनी है.। आदिवासी दिवस पर भी शानदार तरीके से कार्यक्रम आयोजित करना है.।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव इंतेखाब आलम,जिला उपाध्यक्ष लालचंद महतो,दिलीप दांगी,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिरत्नम साहू,विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो,नगर परिषद अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,सचिव राजेन्द्र महतो,कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय,मांडू प्रखण्ड नरेश महतो,सचिव मनोज़ गोप,पतरातू प्रखण्ड अध्यक्ष गंगाधर महतो,सचिव विश्वरंजन सिन्हा,कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,गोला प्रखण्ड अध्यक्ष कुलदीप साव,सचिव नित्यानंद महतो,रामगढ प्रखण्ड अध्यक्ष मोहरलाल महतो,सचिव योगेंद्र मुंडा,कौलेश्वर महतो,चितरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष दिवाकर नायक,सचिव दशरथ कुमार,कार्यकारी अध्यक्ष भानुप्रकाश महतो,दुलमी प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज कुमार,सचिव सुरेश कुमार पटेल,नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल,सचिव नीरज मंडल,कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा के अलावा सभी अनुषंगीक इकाई,छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।