मेदिनीनगर:पाटन किशनपुर में विधायक पुष्पा देवी एवं पूर्व सांसद पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार के द्वारा किसानों के बीच पैक्स के माध्यम से धान के बीज का वितरण किया गया।पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष किशनपुर पैक्स में धान का बीज उपलब्ध हो गया है। आप अभिलंब जाकर अपनी खेती बाड़ी का काम शुरू कर दें।मनोज कुमार ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों के हित मे काम कर रही है। केंद्र सरकार नई नई योजनाओं को लागू कर रही है परन्तु झारखंड सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है।
इस मौके पर प्रदेश नेता देवेंद्र उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के जिला के नेता अरुण दुबे , किशनपुर पंचायत समिति सुमन गुप्ता, मुखिया पतिउमेश सिंह, अशोक तिवारी, गुड्डू सिंह, यमुना सिंह,कुंदन दुबे छोटू उपाध्याय, इत्यादि के साथ बीज लेने वाले 25,30 किसान मित्रो के साथ पैक्स अध्यक्ष ननकू दुबे बीज वितरण में शामिल थे।