बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड प्रदेश द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान मनाया जा रहा है। सेवा और समर्पण अभियान के चौथे दिन बोकारो जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक मंडलों में 71पौधे का वृक्षारोपण किया गया ।चंदनक्यारी में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह व अभियान संयोजक जयदेव राय के नेतृत्व मैं चंदनकियारी विधानसभा के मंडलों पौधारोपण किया गया।उन्होने कहा कि मोदी द्वारा देश-विदेशों में पर्यावरण को स्वच्छ बनाये जाने के लिए चल रहे एक प्रयास में सासनी के लोगों ने भी अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पौधारोपण किया।पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। पृथ्वी पर पेड़-पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों की कटाई की निंदा की जाती है और सरकार अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रचार करती है।
बेरमो विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व मैं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत मंडलों मैं वृक्षारोपण किया गया ।जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा रक्षा रोपण अभियान का मकशद पर्यावरण शुद्ध करना।पेड़ और पौधे एक मुख्य कारण हैं जिससे हम इस धरती पर जीवित हैं। वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना इस ग्रह पर हमारा अस्तित्व बस असंभव है। इसके अलावा, पेड़ लगाने के कई अन्य लाभ हैं। पेड़ लगाने के कई फायदे हैं। उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले कुछ लाभों में हानिकारक गैसों को अवशोषित करना शामिल है जो पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं, पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करते हैं और गर्मी के दिनों में छाया प्रदान करते हैं।इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने 3000 वृक्षों का वृक्षारोपण किया
बोकारो विधानसभा अभियान के जिला सह संयोजक संजय त्यागी द्वारा विभिन्न जगहों मैं वृक्षारोपण किया गया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन को कायम रखने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका है। … पेड़-पौधे धरती के हरे फेफड़े है, जो प्रदूषण का जहर पीकर हमें बीमारियों के कहर से बचाते है। वृक्ष प्रकृति के अनमोल कारखाने है, जिनमें प्राणवायु आक्सीजन बनती है, जो हमें जिंदा रखने के लिए मदद करती है।
बोकारो जिला कार्यालय मैं बोकारो मंडल द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अंबिका खवास रोहित लाल सिंह मुकुल ओझा
कमलेश राय,इंद्र कुमार झा,महेन्द्र राय, शंकर रजक,भैरव महतो,,राकेश कुमार मधु,बिनोद कुमार, मोंटी सिंह मनजीत सिंह अजय रजक अमित सिंह उपाध्याय देवेंद्र सिंह ,राजा ,शंकर दत्ता सुमित बदानी,आदि मौजूद थे।