रामगढ़ : मंगलवार को नाईसराय मे खालसा होटल के सभागार में आदिवासी जन परिषद युवा मोर्चा का विस्तार किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक बेदिया ने व संचालन युवा रामगढ़ जिला प्रभारी प्रदीप करमाली ने की और संगठन मजबूत कैसे हो उस पर चर्चा विस्तार से किया गया ।और रामगढ़ जिले मैं आदिवासी जन परिषद युवा मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें जिला और प्रखंड को आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई। संगठन को पूरे जिले ही नहीं बल्कि झारखंड प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाना है और समाज को आगे बढ़ाना। इसमें मुख्य रूप से आजप के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सोमदेव करमाली, केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद बेदिया, केंद्रीय युवा सचिव सुभाष राम करमाली, युवा संरक्षक अमर मुंडा, जिला अध्यक्ष करण बेदिया, जिला संयोजक राम प्रसाद नायक, शाहिद नए कमेटी का गठन किया गया। जिला सह सचिव छोटेलाल बेदिया, छतरपुर प्रखंड प्रभारी अमित करमाली, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल करमाली, मांडू प्रखंड प्रभारी सरवन टूडू, पतरातू प्रखंड उपाध्यक्ष तोषित करमाली, मंतोष करमाली, पतरातू प्रखंड महासचिव राजेश मुंडा, पतरातू प्रखंड मीडिया प्रभारी अशोक करमाली, जिला उपाध्यक्ष उपस्थित भवानी शंकर, उमेश करमाली आदि लोग उपस्थित थे।