गोड्डा: महान पार्श्वगायक मुकेश चंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय के गंगटा मोहल्ले में अवस्थित जननी सेवा ट्रस्ट के कार्यालय में शुक्रवार की देर शाम ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा पार्श्व गायक मुकेश को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही धूप व कैंडल भी जलाए गए। उनके द्वारा गए गीतों को भी गुनगुनाया गया। ट्रस्ट के संरक्षक संजीव झा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही इक प्यार का नगमा है…. गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं ट्रस्ट के संरक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने जाने चले जाते हैं कहां दुनिया से जाने वाले…. गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संरक्षक संजीव झा, सचिव अमरेन्द्र सिंह के अलावा उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रेणु भारती, कार्यालय प्रभारी पीयूष प्रिया, सदस्य शेखर पंडित, मो निसार, निशांत, गोलू, प्रिंस एवं अन्य उपस्थित थे।