बरही में देखते बना उत्साह
बरही से प्रमोद विश्वकर्मा
बरही (हजारीबाग) : बरही में दैनिक जागरण की ओर से आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थान, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक से लेकर आम अवाम तक बढ़ चढ़कर भाग लिए। बरही में यह ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा। जिसमें कोरोना से दिवंगत हुए लोगों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना एवं कोरोना से बीमार लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की गई। बरही में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरही अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ डॉ. कुमार ताराचंद, 203 कोबरा वाहिनी में द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार, श्री परिवार होटल बरही प्रांगण में पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव, बरही प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ अरुणा कुमारी, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, बरही थाना में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, बरही अनुमंडलीय अस्पताल में नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश ज्ञानी, बरही सद्भावना विकास मंच के सदस्यों बीच अध्यक्ष राज सिंह चौहान, प्रोजेक्ट गर्ल स्कूल में एचएम रविकांत ओम, जन जागरण केंद्र में कोऑर्डिनेटर चितरंजन महतो, जन कल्याण समिति करियातपुर के सदस्यों बीच अध्यक्ष चंदन केशरी के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम किया गया। वहीं उक्त सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों व प्रतिष्ठान प्रांगण में दिवंगत लोगों की याद में पौधारोपण भी किया गया। इधर कांग्रेस जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, अब्दुल मन्नान वारसी, बरही विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर यादव, मो. रुस्तम कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह, सतीश निषाद आदि बरही पार्क प्रार्थना किया। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई जगह पौधारोपण कार्यक्रम में दैनिक जागरण बरही प्रतिनधि को भरपूर सहयोग योगदान दिया। इधर भाजपा कार्यालय में प्रार्थना सभा किया गया। जहां प्रार्थना उपरांत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, रितेश गुप्ता, भाजयुमो जिला मंत्री अजय दुबे, जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, ओबीसी अध्यक्ष मनोज साव, मनोज उपाध्याय, युगल यादव, अशोक यादव, विकास दास आदि शामिल हुए। श्री परिवार होटल प्रांगण में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा किया। जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। वहां भी पौधरोपण किया गया। बरही विहिप व आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने अपनी अपने घरों में श्रद्धांजलि दिया। दोपहर बाद बरही के दिवंगतों की याद में प्रखंड मैदान में पीपल और बरगद पेंड का पौधा लगाया। कार्यक्रम में विहिप के जिला सा मंत्री गुरुदेव गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुमार, आरएसएस कोडरमा जिला प्रमुख अरुण कुमार चौधरी मुखिया छोटन ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह, पिंटू कुमार केशरी आदि शामिल हुए।