रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता बिनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि के अवसर पर आजसू पार्टी चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष संतोष मुंडा की अध्यक्षता में आज वन विश्रामगृह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा पर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर महतो विधानसभा प्रभारी सह पूर्व प्रत्याशी रामलाल मुंडा जिला प्रवक्ता मनोज सिंह जिला उपाध्यक्ष सनातन प्रधान जिला संगठन सचिव दिनेश महतो जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रधान ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रदीप प्रधान नगर उपाध्यक्ष शुभम महतो नगर सचिव गुरु चरण करवा सूरज नितेश प्रकाश राम प्रधान संजय दास आदि उपस्थित थे।