रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: झारखंड आंदोलनकारी एवं राज्य गठन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहीद निर्मल महतो के चित्र पर आज तृणमूल कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चक्रधरपुर में फूल माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धां सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किये। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा सांसद चित्रसेन सिंकू,झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सन्नी सिंकू, झारखंड प्रदेश तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंसार अहमद, झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस के संगठन सचिव सह कार्यालय प्रभारी अमृत माझी,झारखंड प्रदेश तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के कार्यालय सचिव नकी अहमद,जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मंगल सरदार, चक्रधरपुर नगर तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम,मंगल हंसदा एवं अन्य उपस्थित थे।