अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार 18 अक्टूबर को कुलपति से मिलेगा कॉलेज प्रशासन व आजसू छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल
रामगढ़: बीते चार अक्टूबर को रामगढ़ महाविद्यालय में इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के विज्ञान संकाय में नामांकन को लेकर आजसू छात्र संघ द्वारा जारी धरना प्रदर्शन व तालाबंदी के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा आजसू छात्र संघ पदाधिकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरुद्ध आजसू पार्टी ने छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज करने वालों के गिरफ्तारी को लेकर जिला प्रशासन को चार दिन का अल्टिमेटम दिया था। गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम की बात आजसू पार्टी द्वारा कही गई थी। लाठीचार्ज प्रकरण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, आजसू छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल व कॉलेज प्रशासन के बीच सकारात्मक त्रिपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। दशहरा पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द और सद्भावना बनाए रखने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने आजसू छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल से चक्का जाम और आंदोलन को स्थगित करने का आग्रह किया। आजसू छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल व कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिया कि दशहरा उपरांत कॉलेज खुलने पर आगामी 18 अक्टूबर को विश्वविद्यालय कुलपति से मुलाकात कर इंटरमीडिएट के सांइस संकाय में नामांकन प्रक्रिया संबंधी वार्ता करने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश का आजसू छात्र संघ व कॉलेज प्रशासन ने स्वागत किया है। वार्ता में कॉलेज प्रशासन की ओर से कॉलेज प्राचार्य मिथिलेश सिंह,कार्यवाहक प्रभारी रामगढ़ कॉलेज इंटर प्रभाग डॉ.वकील अहमद, कॉलेज कर्मचारी योगेन्द्र राम वहीं आजसू छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल में बतौर सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहम्देव महतो, जिला उपाध्यक्ष दिलीप दांगी,विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो, सचिव सुबीन तिवारी उपाध्यक्ष अनुराग भारद्वाज।मौके पर वरीय उपाध्यक्ष देवा महतो,नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार, विभावि प्रवक्ता उमेश कुमार, नप वरीय उपाध्यक्ष विकास कुमार, रवि कुमार उपस्थित थे ।