इटखोरी(चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र के कृषि फार्म के पास चैपारण पथ में शनिवार को तेज रफ्तार एक टेलर-ट्रक ने मां बेटी को रौंद दिया। जिससे बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थनिय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी सुशील सिंह की पत्नी सरिमा देवी अपनी पुत्री बबली सिंह के साथ पैदल बाजार जा रही थी। इसी बीच चैपारण की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे टेलर (ट्रक) ने दोनों मां बेटी को अपने चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रक का पहिया दोनों मां बेटी रौंदते निकल गया। जिससे मौके पर ही बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मां का पैर पुरा जख्मी हो गया।