गिद्धौर(चतरा)। सांसद मद से गिद्धौर प्रखंड को उपलब्ध कराई गई दो बाइक एम्बुलेंस बेकार पड़ी है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में धूल फांक रही बाइक एम्बुलेंस का प्रखंड वासियो को कोई लाभ नही मिल रहा है। बीते वर्ष तथा इस वर्ष कोरोना काल में भी दोनों एम्बुलेंस प्रखंड वासियो के काम नही आई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया की सांसद सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों की सुविधा को लेकर अपने मद से दो बाइक एम्बुलेंस प्रखंड के सुदूरवर्ती गावों के लोगो को बीमार होने पर ससमय अस्पताल पहुंचने को लेकर उपलब्ध कराई थी। परंतु एम्बुलेंस एक दिन भी उपयोग में नही लाया गया। एम्बुलेंस में आक्सीजन की भी सुविधा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण एम्बुलेंस प्रखंड वासियों के काम नही आया।