चतरा से महेंद्र कुमार यादव
चतरा: सिमरिया हज़ारीबाग़ एनएच 100 सड़क स्थित मंझलीटांड मोड़ के पास सोमवार को बोलेरो के चपेट में आने से दो बाइक सवार लोग गंभीर रूप घायल हो गये। घायलों में हज़ारीबाग़ के सुलतान गांव निवासी तबारक हुसैन और मो. शाहबुद्दीन का नाम शामिल है। घटनास्थल से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिमरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया। गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को हज़ारीबाग़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार लोग सुल्ताना से सिमरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान मोड़ के पास सामने से आ रहा एक बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग गिर गये। वही ग्रामीणों के हो हल्ला के बाद बोलेरो चालक और वाहन पर बैठा एक अन्य व्यक्ति बोलेरो को छोड़कर कर भाग गये। सूचना मिलने पर सिमरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया।