हिरणपुर : पारिवारिक विवाद को लेकर थाने में दो अलग अलग मामला दर्ज किया गया है। गोविंदपुर की एक महिला(पतोहू) आशिया बीबी ने देवर व अन्य पर मारपीट सहित अन्य आरोप में केस दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने गोविंदपुर निवासी देवर सब्बीर अंसारी, आफरीन बीबी व तसिरा बीबी के खिलाफ एक मत होकर गाली गलौज करते हुए जान मारने की नीयत से मारपीट करना व छेड़खानी के तहत थाना कांड संख्या 77/21 में केस दर्ज कराया है। घटना बीते 31 अक्टूबर की है। दूसरी ओर थाना कांड संख्या 78/21 में तसिरा बीबी(सास) ने अब्दुल हलीम व आशिया बीबी पर एकमत होकर गाली गलौज कर महिला का लज्जा भंग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दोनों मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।