बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: झारखंड में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों का तार उत्तरप्रदेश व बिहार के कई जिलों से जुड़ा है।झारखंड में वाहनों की चोरी करने के बाद पुलिसिया दबिश से परेशान होते है तो नेपाल में जाकर शरण ले लेते थे। इसकी खुलासा बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने आयोजित प्रेसवार्ता में किया, उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में कुल 9 चारपहिया वाहनों की चोरी हुई हैं जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया। चोरी की गई वाहनों में से दो स्कार्पियो बिहार के बिहिया से बरामद की गयी हैं जबकि एक स्कार्पियो डुमरांव से बरामद की गई हैं। उन्होंने जाकारी देते हुए बताया कि चोरी की गाड़ियों का उपयोग अपराध से जुड़े कई घटनाओं में किया जाता रहा है। उन्होंने दावा किया कि अन्य गाड़ियां भी शीघ्र बरामद के ली जायेगी, बिहार में अभी भी दो टीमें छापेमारी कर रही हैं। शीघ्र ही पकड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इनके लोकल लिंक से जुड़े अपराधियों जो शरण देते हैं तथा उन्हें रेकी करने में सहयोग करते है। उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीन स्कार्पियो समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई घटनाओं का खुलासा किया है।