प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रहरिया में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रहरिया गांव में जमीन के एक टुकड़े को दो पक्षों में मारपीट हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। घायलों में पहले पक्ष से महेंद्र यादव, बिनेश्वर यादव, विजय यादव, संतोष यादव, विनोद यादव, मन्नू यादव, घणेश्वर यादव व दूसरे पक्ष से विनेश्वर यादव, आग्रु यादव, अर्जुन यादव, सर्जु यादव, सतेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, शंकर यादव आदि का नाम शामिल है। थाना प्रभारी नईम अंसारी ने बताया कि दोनों पक्षों से जानकारी लेने के उपरांत मामले की जांच की जा रही है। उसके उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी।