खूंटी: रांची के दो युवकों की खूंटी के रीमिक्स फाॅल में आज डूबने से मौत हो गई। यह घटना जिले के मारंगहादा थाना क्षेंत्र की है। दोनों युवकों का शव फाॅल से बाहर निकाल लिया गया है। इन दोनों की पहचान रांची के आरा गेट और दूसरा यूवक टाटीसिलवे का निवासी है। मृत युवकों में एक की पहचान पंकज कुमार और दूसरे की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं प्रशासन घटना के बाद अब सख्त रवैया अपनाएगी और लोगों को सख्त हिदायत देगी।