सुभाष कुमार सिंह
मयूरहंड (चतरा) बुधवार को थाना क्षेत्र के इटखोरी जीहू मार्ग पर दनदाहा घाटी में मैजिक वाहन BR02BP4395 व मोटरसाइकिल की सिधी टक्कर में घायल दो युवकों की मौत इलाज के दौरान हो गई।टक्कर इतना जोरदार था की दुर्घटना के दौरान एक युवक सड़क किनारे तथा दूसरा युवक सड़क किनारे बना मनरेगा की डोभा में जा गिरा।इसकी सूचना राहगीरों ने मयूरहंड पुलिस को दिया।सूचना पाते ही सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुँचे।सड़क किनारे पड़े एक युवक को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी भेजा।जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जा में लेकर मयूरहंड थाना लायी।दो घंटे बाद पुलिस की नजर सड़क किनारे बना डोभा के पानी में अचेत अवस्था में तैरते घायल युवक शनि कुमार सिंह पर पड़ी।जिसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए हजारीबाग भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।वहीं दुसरा युवक अशोक कुमार की भी मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल हजारीबाग में हो गई।मयूरहंड पुलिस ने मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के कदगावां कला पंचायत के कुम्हारी गांव के शैलेश कुमार सिंह के पुत्र शनी कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष तथा अकलु ठाकुर का पुत्र अशोक कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में की गई।प्राप्त जानकारी अनुसार दिवंगत शनि कुमार आर्मी में दौड़ व शारीरिक दक्षता निकाल चुका था।दोनों युवक अपने निजी कार्य से हजारीबाग जा रहे थे।दोनों युवकों के मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।समाचार लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंच पाया था।