बरही के पंचमाधव के कोलंगा गांव के रहने वाले हैं दोनों
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही : बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव पंचायत के कोलंगा गांव निवासी बालकी यादव के 32 वर्षीय पुत्र राजू यादव व खिरोधर यादव के 20 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव की मौत रामगढ़ घाटी में ट्रक पलटने से हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में लोग बरही से घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद देर शाम तक उक्त दोनों के पार्थिव शरीर को घर लाया गया। वही बताया गया कि सोमवार सुबह इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि पिछले शनिवार रात्रि रांची से तार बंडल लोड कर रांची से बरही आने के क्रम में रामगढ़ घाटी में ट्रक संख्या आरजे 19 जीडी 5357 पलट गया। उक्त ट्रक को ट्रक मालिक सह चालक राजू यादव चला रहे थे, वहीं रंजीत यादव उस गाड़ी में थे। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजे लगते हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक राजू यादव अपने पीछे पत्नी समेत दो बेटे को छोड़ कर चले गए।