केन्द्र सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों का भी किया गया जिर्क
पाकुड़ : 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के सात वर्ष पूर्ण होने और मोदी जी के नेतृत्व में दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व के दिये गये निर्देश के आलेाक में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की पाकुड़ जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष बलराम दुबे की देखरेख में “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र की प्रेरणा के साथ जिला अंतर्गत 12 मंडलों में सेवा कार्य किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिरणपुर मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा संपा साहा, जिला महामंत्री शीला रानी हेम्ब्रम, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज साह, महेशपुर मंडल महामंत्री मनोज चैबे, पाकुडिया मंडल अध्यक्ष विजय भगत, कैराछत्तर मंडल अध्यक्ष अरूण भगत, लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया, बीचामहल मंडल अध्यक्ष तरूण साहा, आमरापाड़ा मंडल अध्यक्ष राकेश दास, नगरनबी मंडल अध्यक्ष अरूण चैधरी, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, बिरकिट्टी मंडल अध्यक्ष मोजेज टुडू, दादपुर मंडल अध्यक्ष सदानंद रजवार के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अनेक गाँवों में विभिन्न सेवा कार्य किये गये।वहंी सेवा कार्य के तहत सभी मंडल के बुथों पर सफाई कर्मचारियों सहित बस्ती के लोगों के बीच मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर, मेडिसिन किट, अनाज, काढ़ा और फल इत्यादि का वितरण किया गया।साथ ही ग्रामीण लोगों को कोरोना जाँच करवाने एवं कोरोना का टीका लेने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया।वहीं नगर मंडल में नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा के नेतृत्व में शहर के कई वार्डो में कोविड 19 को ले कर जागरूकता अभियान चलाया गया।मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शबरी पाल,अनिकेत गोस्वामी, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्ना शंकर मिश्रा,नंदलाल ओझा,सुशील साहा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।