निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण।
20 एवं 21 तथा 27 एवं 28 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर होगा विशेष कैंप का आयोजन।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए 24 नवंबर को होगा विशेष कैंप का आयोजन।
रामगढ़: 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड रांची गीता चौबे ने 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पतरातू प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगाए गए विशेष शिविर का निरीक्षण किया।
उन्होंने बूथ पर चल रहे है कार्यों का जायजा लेते हुए शिविर में आए मतदाताओं तथा युवक-युवतियों को उनके स्मार्ट फोन पर वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करने एवं इसके फायदों के प्रति जागरूक किया।उन्होंने बूथ लेवल पदाधिकारियों तथा सुपरवाइजर्स को लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा ऑनलाइन ही प्रपत्रों को प्राप्त करने का निर्देश दिया। मौके पर सभी बूथ लेवल पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर हो।
वही अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण में मतदान केंद्रों के साथ-साथ मतदाता सूची लेकर मतदाताओं के आवास में जाकर उनका सत्यापन भी किया गया एवं जिन लोगों के मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि पाई गई उनमें सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वही निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र मनोज कुमार रंजन के द्वारा भी कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष अभियान के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ मोहम्मद आबिद हुसैन, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पतरातू शिव शंकर पांडे, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी रामगढ़ सुधीर कुमार संबंधित बूथ लेबल पदाधिकारी सुपरवाइजर तथा निर्वाचन शाखा के कर्मी आदि उपस्थित थे।