जामताड़ा : चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन के द्वारा रविवार को भी सभी प्रकार के प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण पिछले 6 सितंबर को माननीय उपायुक्त महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से मांग की गई थी की पिछले 18 महीनों से कोविड-19 की महामारी के कारण पूरा विश्व विश्व की चपेट में रहा है और लाखों लोगों ने अपने परिजनों को खोया है और इस वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न संकटों को झेला है पूरे देश के व्यापारियों के साथ साथ झारखंड के व्यापारियों ने भी भारत सरकार और झारखंड सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है और इस वैश्विक महामारी से निपटने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है पूरे देश के साथ-साथ झारखंड राज्य का व्यापार भी धीरे धीरे पटरी पर आ रहा है और इसे गति दी मिल रही है आज हमारे झारखंड राज्य में कोविड-19 की मरीजों की संख्या नहीं के बराबर फिर ऐसे में झारखंड राज्य के मान्य मुख्यमंत्री को रविवार के दिन भी सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए क्योंकि दुर्गा पूजा दीपावली और छठ महापर्व आ रहे हैं बहुत से ऐसे छोटे-छोटे और मध्यमवर्ग के व्यापारियों की स्थिति आज भी ठीक नहीं है साथ ही साथ रात्रि 8:00 बजे जो दुकानें बंद करने का समय दिया गया है उसे बढ़ाकर 10:00 बजे रास्ते तक कर दिया जाए झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री को जब भी जरूरत पड़ेगी पूरे झारखंड राज्य के व्यापारी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं