खूंटी: जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के तहत तोरपा पहुंचे। स्थानीय लोगों और महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तोरपा में महिलाओं के बीच उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत गैस सिलिंडर का वितरण किया। मौके पर स्थानीय तोरपा विधायक कोचे मुण्डा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आम लोगों की गरीबों की छोटी छोटी जरूरतों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का कार्य कर रही है। इसलिये लोग हर हर मोदी घर घर मोदी कहने लगे हैं। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का कार्य किया किया है जिससे सभी गरीबों और जरूरतमंदों का जुड़ाव सीधे योजना से हो सके। देश मे हर किसी के घर मे चूल्हा जलता है और जब चूल्हा जलता है तो महिलाओं की चिंता उससे जुड़ी होती है। महिलाएं अपनी चिंता से ज्यादा बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए करती हैं इसलिए प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उज्ज्वला योजना के तरह जरूरतमंदों को जोड़ने का कार्य किया है।