खूंटी जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र में होगा मेडिकल किट का वितरण
खूंटी: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज वेबिनार के माध्यम से खूंटी जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों से क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान जनजातीय मामले के मंत्री ने खूँटी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कोविड मेडिकल दवा किट वितरण करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस कोरोना संक्रमण इतना बढ़ रहा है कि सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। सभी लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करने की आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों के लोग समझ नहीं पा रहे हैं लेकिन सभी को दवा की आवश्यकता है।
जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनजातीय क्षेत्रों के लोग टीका नहीं ले रहे हैं। इसमें असामाजिक तत्वों के द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में इस क्षेत्र के लोग में जानकारी का भी अभाव देखा जा रहा है। ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराएं और तुरंत ही लोग टीका ले सकें। जैसे 45 वर्ष आयु से उपर के लोगों के लिए किया गया था। वही व्यवस्था अभी लागू करने से लोग वैक्सीन ले पाएंगे। किसानों से संबंधित विषय भी केंद्रीय मंत्री के सामने रखी। साथ ही जन वितरण प्रणाली से ग्रीन कार्ड की द्वारा कार्डधारकों तक राशन मुहैया नहीं हो पा रहा है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी ने कहा कि किसानों का धान क्रय पर सरकार मुआवजा नहीं दे रही है और खेती-बाड़ी का समय निकट आ गया गया है। पैसा नहीं मिलने पर पूंजी के अभाव में न बीज खरीद पाएंगे, और न ही खाद खरीद पाएंगे।
संतोष जायसवाल ने बताया कि जिले में तोरपा रेफरल अस्पताल दूसरा स्थान रखता है इसे अपग्रेड करने की आवश्यकता है। प्रखंड सांसद प्रतिनिधि नारायण साहू ने बताया कि लोगों में कोरोना वैक्सीन को लेने के मामले पर भी भ्रमित है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि खूँटी में सांसद महोदय का योगदान काफी रहा है।
वेबिनार में तोरपा विधायक कोचे मुंडा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी सांसद के प्रतिनिधियों में जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार, संतोष जायसवाल, नारायण साहू, नीरज पाढ़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी समेत कई भाजपाई लिंक से जुड़े थे।