बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बच्चों में छुपे खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अजय सिंह तथा बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने आज एक अनूठी पहल की है। ये पहल है मैत्री फुटबॉल मैच। आज ट्रेनीज होस्टल के मैदान में मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया। इस आयोजन के पीछे एक मात्र उद्देश्य है बच्चों को घरों से निकलकर मैदान तक लाना। पूर्व खिलाड़ी अजय सिंह का मानना है आप फिट है तो हिट है, आज कोरोना काल मे फिट रहना जहाँ आवश्यक है वही आपके फिट रहने से संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है। साथ ही उन्होंने आज बच्चों के परिजनों को आह्वन करते हुए कहा कि बच्चों को मैदान में भेजने की परंपरा फिर शुरू कराये, आज अधिकांश बच्चे मोबाईल की दुनिया मे व्यस्त है जो आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक साबित होगा।
वही बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो ने कहा कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारना ही ऐसे आयोजन का मुख्य उद्देश्य है, साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अगर इस दिशा में पहल करे तो झारखंड से प्रतिभावान बच्चों को तराशा जाय तो ये बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरायेंगे। बच्चों के हौसलाअफजाई के विधायक एवं अजय सिंह की टीम ने मैत्री मैच खेल बच्चों में खेल भावना जागृत करने का भी प्रयास किया।