कोडरमा से मनोज कुमार झुन्नू की रिपोर्ट
कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधीमाटी चौक के समीप रविवार की सुबह एक अज्ञात ट्रक नलऑटो को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार कुल नौ यात्रि घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार उक्त ऑटो मरकच्चो से तिलैया की ओर जा रही थी। वहीं दूधीमाटी चौक के समीप जब ऑटो पहुंची तो पीछे से एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे ऑटो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में करबला नगर मरकच्चो निवासी 24 वर्षीय मजरूह निशा, पति सद्दाम अंसारी, 22 वर्षीय तरन्नुम खातून, पति मो शाहिद, 26 वर्षीय सद्दाम अंसारी, पिता रहमत अंसारी, नावाडीह मरकच्चो निवासी 25 वर्षीय पप्पू ठाकुर, पिता त्रिवेणी ठाकुर, गोरहंद निवासी, गोरहद राजधनवार निवासी 44 वर्षीय कपिलदेव ठाकुर, पिता महावीर ठाकुर, 35 वर्षीय रामदेव, सोनी पिता महावीर सोनी, 23 वर्षीय विजय शर्मा, पिता ईश्वर शर्मा, 23 वर्षीय चंदन शर्मा, पिता कपिलदेव शर्मा एवं जामु मरकच्चो निवासी चालक 42 वर्षीय किशुन साव, पिता भवानी साव शामिल हैं।