सिमरिया/पत्थलगडा(चतरा)। 15 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सिमरिया व पत्थलगडा सहीत अन्य प्रखंडों में उपभोक्ता दिव पर विधिक जागरुक्ता शिवर लगाकर लोगों को अधिकार के प्रति जागरुक किया गया। सिमरिया प्रखंड के विधिक कार्यकर्ता चिंतामणि पाठक, सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, पवन कुमार मिश्रा एवं अन्य के द्वारा बुनियादी विद्यालय सिमरिया, बगरा उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय दुंदुआ, संतथामस एवं आस्था अकादमी में उपभोक्ता जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की जानकारी दी गई। वहीं पत्थलगडा प्रखंड के सिंघानी व बरवाडीह पंचायत में उपभोक्ता दिवस पर जागरुक्ता शिविर लगाकर लोगों को जागरुक किया गया। पीएलभी राकेश कुमार ने लोगों को उपभोक्ता अधिकार, सूचना अधिकार, क्षतिपूर्ति निवारण अधिकार एवं प्रतिनिधित्व अधिकार के बारे में विस्तार रूप जानकारी दिया। साथ ही संजय तिवारी ने बरवाडीह पंचायत भवन में महिलाओं को पोषण अभियान के बारे में जानकारी दी। शिविर में पीएलभी पुष्पा देव कुमार के अलावे ग्रामीण उपस्थित थे।