मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत कदगांवाकला पंचायत के देवसर सिमाने पर उपद्रवियों द्वारा आग लगा दिए जाने से बड़े पैमाने पर गेहूं के फसल जलकर नष्ट हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चैपारण थाना क्षेत्र के सिमाने में उपद्रवियों द्वारा घास में आग लगा दिया गया। आग बढते बढते इटखोरी प्रखंड के पीपरा सिमाना होकर मयूरहंड प्रखंड के देवसर तक पहुंच गया। आग की उठते लपेटों को देख किसान अपनी फसलों को बचाने घटना स्थल पर पहुंचे, तबतक देवसर निवासी रामकुमार सिंह के गेहूं फसल को अपने चपेट में आग ले लिया। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और गेहूं फसल जलने से बचाया। इस घटना में बड़े पैमाने पर गेहूं फसल जलकर खाक हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने में कामयाबी पाई। किसानों ने प्रशासन से उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।