बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: इस वर्ष रामनवमी का पर्व दिनांक 21 अप्रैल 2021 को मनाया जाएगा। उक्त पर्व के दिन संप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण राम नवमी का पर्व मनाने के लिए विधि व्यवस्था संधारण हेतु बड़ी संख्या में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होती है। साथ ही कोविड कि दुसरे लहर को देखते हुए सभी नियंत्री पदाधिकारियों को उपायुक्त राजेश सिंह ने कार्यालय आदेश जारी कर सभी नियंत्री पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि दिनांक 15 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2021 तक अपने अधीनस्थ किसी भी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मियों को अपने स्तर से अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि विशेष परिस्थिति में अधोहस्ताक्षरी से लिखित अवकाश की स्वीकृति प्राप्त कर ही कोई पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मी मुख्यालय छोड़ेंगे।