रामगढ़: संविधान दिवस के 72 वें वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भी एल डबलूए के प्रखंड कार्यालय ग्राम माईल गांवादेती में वैष्णवी लेबर्स ऐंड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर नमन करते हुए संविधान दिवस मनाया गया ।26/11/1949 को देश द्वारा अगिंकृत किए जाने को महान दिवस मनाते हुए सभी लोगों ने संविधान के प्रस्तावना को पढ़ते हुए शपत लिया और यह प्रण किये की संविधान की रक्षा एवं नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगी। संगठन के अध्यक्ष, सचिव ने संगठन के मजबूती से संबंधित अपना विचार व्यक्त किए सभी के बीच मिठाई का वितरण किया गया। दिवस के आरंभ एवं अंत में राष्ट्रगान को दोहराया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए।