भुरकुंडा । भदानीनगर ओपी क्षेत्र चिकोर गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव के मैदान में लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। धूप से बचने के लिए कुछ लड़के पास के पेड़ के नीचे छिप गए। इस दौरान ठनका गिरा जिससे चार लड़के घायल हो गए। उन्हें भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया। जहां चूरामन महतो और पंकज महतो की मौत की पुष्टि कर दी गई। घायल विनय कुमार और कुंदन कुशवाहा की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।