प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय में वनों को अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जगरूक करने को लेकर 17 मार्च को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वन प्रमंडल पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण पर चित्रलोकन किया। जल संरक्षण में संध्या कुमारी, सोनम कुमारी, कबिता कुमारी, पर्यवरण संरक्षण में राखी कुमारी, प्रीति कुमारी, मौसमी कुमारी व प्रदूषण नियंत्रण में मुश्कान कुमारी, मीना कुमारी, रीता कुमारी को बेहतर प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुखिया रीना देवी ने विद्यालय वार्डेन सरिता सिन्हा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में चित्रकला के शिक्षक नही रहने के वाबजूद छात्राएं चित्रकला में दक्ष हैं। मुखिया ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। मौके पर अध्यक्ष रामशीष कुमार, वनरक्षी विकास कुमार, दुर्गा ठाकुर व अन्य शिक्षकगण शामिल थे।