प्रतापपुर(चतरा)। 23 मार्च को पर्यावरण संतुलन को लेकर जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण पर चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रतापपुर प्रखंड के मथुरापुर स्थित जनता हाई स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता चतरा उतरी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रतापपुर वन विभाग द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित पेंटिंग बनाई गई। वहीं प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के प्राचार्य सीताराम प्रसाद ने किया।