प्रतापपुर(चतरा)। 22 मार्च को वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग के वन संरक्षक एके सिंह (आईएफएस) का निधन रांची में इलाज के क्रम में हो गया। वन सरंक्षक के आकस्मिक निधन की ससूचना मिलते ही वन कर्मियों में शोक की लहर व्याप्त हहो गई। प्रतापपुर वन क्षेत्र के वन कर्मियों ने दिवंगत एके सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। शोक सभा में आशीष कुमार मिश्रा, अविनाश कुमार, धनंजय कुमार, जितेंद्र कुमार, निर्मल मुंडा, सुरेश कुमार दास, विवेक कुमार कृष्ण मोहन कुमार दास, प्रवेश सिंह, मिथिलेश तिवारी, प्रदीप सिन्हा, दुर्गा शर्मा सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे।