गुमला: नगर पालिका (उप) निर्वाचन 2021 अगस्त माह में संभावित है। ज्ञातव्य है कि गुमला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 03 के वार्ड पार्षद के निधन के कारण एक पद रिक्त है। उक्त रिक्त पद के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अगस्त माह में उप चुनाव की संभावना व्यक्त की गई है।
संभावित उप चुनाव के संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर परिषद)-सह-उपायुक्त, गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न कोषांगों का गठन किया है। पंचायत शाखा द्वारा निर्गत आदेश में कार्मिक कोषांग के लिए अपर समाहत्र्ता सुधीर कुमार गुप्ता को वरीय पदाधिकारी तथा कुमोद कुमार जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं हरेन्द्र सिंह जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को कोषांग का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। इस कोषांग में कार्यालय अधीक्षक शशि कुमार मिश्र, स्थापना शाखा के लिपिक योगेन्द्र गोप, अंचल कार्यालय गुमला के लिपिक जगदीश साहु, विकास शाखा के कम्प्यूटर आॅपरेटर गौरव कुमार, स्थापना शाखा के कम्प्यूटर आॅपरेटर वीणा कुमारी सहित राधा देवी, सुनील उराँव, फुलमनी देवी (अनुसेवक) की प्रतिनियुक्ति की गई है। कार्मिक कोषांग का कार्य जिला स्थापना शाखा एवं एनआईसी में संचालित होगा।
एनआईसी कार्यालय गुमला में डीआईओ हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आईटी सेल का कार्य संचालित किया जाएगा। इस कोषांग में एनआईसी के सहायक प्रोग्रामर मनीष कुमार, नेटरवर्क इंजीनियर आशुतोष कुमार तथा बिरेन्द्र तिग्गा एवं महावीर प्रामाणिक (अनुसेवक) की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग के द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए पदाधिकारियों/कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार कर पीठासीन पदाधिकारी/ मतदान पदाधिकारी/पेट्रोलिंग/जोनल/सेक्टर दण्डाधिकारी का नियुक्ति पत्र तैयार किया जाएगा।
आईटीडीए परियोजना निदेशक इंदु गुप्ता को सामग्री सह मतपेटिका कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। कोषांग में डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी ऋतु राज एवं सहायक परियोजना पदाधिकारी इरफान आरिफ सहित अनिल अलफ्रेड कच्छप, वीणा देवी, दिनेश महापात्रा, सलोनी मालती की प्रतिनियुक्ति की गई है। जुस्टिन लकड़ा एवं सुखमनी देवी (अनुसेवक) को भी मतपेटिका कोषांग में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस कोषांग का कार्य प्रखण्ड मुख्यालय स्थित इम्पोरियम भवन मंे संचालित होगा।
जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरूवा के नेतृत्व में परिवहन सह रूट-चार्ट कोषांग का गठन किया गया है। यह कोषांग मेसो कार्यालय गुमला में संचालित होगा। इस कोषांग में एमवीआई मोहम्मद शाहनवाज, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल कार्यपालक अभियंता बी.डी. राम तथा एनआरईपी के सहायक अभियंता धर्मेश किशोर को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। कोषांग के कार्य संचालन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के लिपिक अजीत कुमार चैधरी, योजना कार्यालय के लिपिक रामकेश्वर राम, परिवहन कार्यालय के लिपिक पंकज कुमार एवं त्रिभुवन निराला तथा कम्प्यूटर आॅपरेटर प्रभास कुमार एवं बिनोद कुमार साहु की प्रतिनियुक्ति की गई है। कोषांग के द्वारा निर्वाचन कार्य हेतु बड़े एवं छोटे वाहन की आवश्यकता का आक्कलन अधियाचना प्रपत्र का निर्माण एवं वितरण मतदान दल एवं गस्ती दल के लिए वाहनों का संबद्धीकरण का कार्य किया जाएगा।
बज्रगृह व मतगणना कोषांग के लिए उप विकास आयुक्त संजय बिहारी अम्बष्ठ को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। इस कोषांग में कोषागार पदाधिकारी बिरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अभियंता तारणी प्रसाद मुखिया, कार्यपालक अभियंता अमरेन्द्र कुमार एवं भवन प्रमण्डल के सहायक अभियंता शिव शंकर प्रसाद को प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। कोषांग के कार्य संचालन के लिए स्थापना शाखा के रवीन्द्रनाथ साहु, कोषागार कार्यालय के सहायक फुलजेंस कुजूर, कम्प्यूटर आॅपरेटर रघुनन्दन प्रसाद सहित महावीर साहु एवं सीताराम साहु (अनुसेवक) की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का कार्य मतदान के बाद पोल्ड मतपेटिका को बज्रगृह में क्रमवार रखने तथा मतगणना के लिए सुरक्षित रूप से मतगणना केन्द्र में लाना है।
सदर अनुमण्डल पदाधिकारी रवि आनन्द के नेतृत्व में अनुमण्डल कार्यालय मंे आचार संहिता कोषांग संचालित किया जाएगा। इस कोषांग में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी तथा भूमि सुधार उप समाहत्र्ता सुषमा नीलम सोरेंग की प्रतिनियुक्ति प्रभारी पदाधिकारी के रूप मंे की गई है। आशुलिपिक धीरेन्द्र कुमार वर्मा, लिपिक बालेश्वर सिंह बैगा, कम्प्यूटर आॅपरेटर संतोषी कुमारी सहित सुखदेव मिश्र एवं जगदीश उराँव (अनुसेवक) की प्रतिनियुक्ति कोषांग में की गई है। कोषांग का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों से अभ्यर्थियों को अवगत कराना तथा आचार संहिता के प्रमुख बिंदुओं की निगरानी करना है।
नगर परिषद (उप) चुनाव के लिए जिला जनसम्पर्क कार्यालय में मीडिया कोषांग का संचालन किया जाएगा। सदर अनुमण्डल पदाधिकारी रवि आनन्द को कोषांग का वरीय पदाधिकारी तथा जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी को प्रभारी पदाधिकारी के रूप मंे प्रतिनियुक्त किया गया है। इस कोषांग में एसएमपीओ रेचल स्नेह सुषमा जोजोवार, लिपिक स्वाति तिर्की, कम्प्यूटर आॅपरेटर दिनेष कच्छप, स्वागतक रामलखन कुमार, फोटोग्राफर दिवाकर कुमार एवं अनुसेवक मंगनी देवी की प्रतिनियुक्ति की गई है। कोषांग का मुख्य कार्य निर्वाचन संबंधी गतिविधियों, प्रत्याशियों का नामांकन, चुनाव चिन्ह वितरण, मतदाताओं की संख्या आदि से संबंधित सूचनाएं मीडिया को उपलब्ध कराना है।
जिला सूचना केन्द्र मंे ईवीएम/मतपत्र विखंडीकरण/मतपत्र मुद्रण कोषांग का कार्य वरीय पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के नेतृत्व मंे किया जाएगा। इस कोषांग मंे कार्यपालक दण्डाधिकारी महेन्द्र रविदास तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा खुशेन्द्र सोन केशरी सहित संजय कुमार वर्मा, मोहम्मद अमजद, प्रभात रंजन, पुरूषोत्तम साहु, श्यामाकांत मिश्रा एवं अनुसेवक बिरसमुनी देवी तथा दिलीप लोहरा की प्रतिनियुक्ति की गई है। कोषांग का मुख्य कार्य नाम निर्देशन पत्रों के अनुसार मतपत्रों का मतदान केन्द्रवार संधारण करना तथा केन्द्रवार विखंडीकरण करते हुए सामग्री कोषांग का उपलब्ध कराना है।
अपर समाहत्र्ता सुधीर कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रशिक्षण कोषांग द्वारा प्रशिक्षक ईश्वरदत्त पाण्डेय एवं राजेश्वर पाठक द्वारा मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा पीठासीन पदाधिकारी/मतदान पदाधिकारी/ सेक्टर/जोनल दण्डाधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वाणिज्य कर उपायुक्त पी. सुभाषिनी को आय-व्यय कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। इस कोषांग में राज्य कर पदाधिकारी निलेश तिग्गा एवं प्रशांत मिंज तथा वरीय लेखा पदाधिकारी गुंजन गौरव, लिपिक राजेन्द्र ओहदार, कम्प्यूटर आॅपरेटर उदय कुमार तथा अनुसेविका सुखमनी देवी की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह कोषांग जिला लेखा कार्यालय में संचालित होगा। कोषांग द्वारा अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए गए आय-व्यय विवरणी की जाँच की जाएगी।
नजारत उप समाहत्ता सिद्धार्थ शंकर चैधरी को प्रेक्षक कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। सहायक अभियंता अखलाकुर रहमान वारसी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी राम निवास कुमार सहित लिपिक सतेन्द्र सिंह, श्रीकांत प्रसाद, कवि भगत, कम्प्यूटर आॅपरेटर सौरभ गुप्ता एवं रामकिशोर साहु तथा जयशंकर साहु की प्रतिनियुक्ति कोषांग में की गई है। प्रेक्षक कोषांग का मुख्य कार्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों के आगमन, आवासन, वाहन आदि की व्यवस्था करना तथा उनके कार्यक्रम की अभ्यर्थियों को जानकारी देना है।
जिला नियंत्रण कक्ष सह हेल्पलाईन एवं जन शिकायत कोषांग का संचालन जिला नियंत्रण कक्ष में किया जाएगा। आईटीडीए परियोजना निदेशक इंदु गुप्ता को कोषांग का वरीय पदाधिकारी तथा गुलाम समदानी जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं मिथिलेश कुमार सिंह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रायडीह को प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस कोषांग में सूचनाओं के संग्रह एवं संबंधित पदाधिकारी तक सूचना प्रेषण का कार्य संचालित किया जाएगा। कोषांग में प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी सीताराम साहु, लिपिक मुनेन्द्र चीक बड़ाईक, पिंकी कुमारी, कम्प्यूटर आॅपरेटर देवनन्दन साहु एवं मोती भगत तथा पार्वती देवी (अनुसेवक) की प्रतिनियुक्ति की गई है।
नगर पालिका (उप) निर्वाचन कार्य के संचालन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय/जिला पंचायत शाखा में निर्वाचन मुख्य शाखा का गठन किया गया है। उप विकास आयुक्त संजय बिहारी अम्बष्ठ कोषांग के वरीय पदाधिकारी तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी मोनिका रानी टुटी, कार्यपालक दण्डाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी महेन्द्र रविदास एवं परियोजना प्रबंधक पंचायती राज शशि किरण मिंज की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग मंे मोहम्मद जिलानी, बहादुर सुरीन, राजकुमार साहनी (सभी लिपिक), अब्दुल हफीज, राजेश कुमार, रवि कुमार (सभी कम्प्यूटर आॅपरेटर), जनसेवक हीरा साहु, विद्यासागर तथा अनुसेविका ललिता देवी, घोयो उराँव एवं जयप्रकाश बड़ाईक की प्रतिनियुक्ति कोषांग में की गई है। इस कोषांग का मुख्य कार्य राज्य निर्वाचन आयोग/ पंचायती राज निदेशालय द्वारा निर्गत अनुदेशांे का अनुपालन सुश्चित कराना है।