कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा। प्रसिद्ध समाजसेवी सह उद्योगपति रहे स्व भोला चौधरी के श्राद्ध कर्म में बृहस्पतिवार को उनके गम्हरिया स्थित चौधरी निवास पहुंचकर काफी लोगों ने श्रद्धाजंली अर्पित किया। इनमें समाज के लोग सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग, अधिकारी एवं बुद्धिजीवी भी रहे। सबसे पहले दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। फिर स्वर्गीय भोलानाथ चौधरी की धर्मपत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित किए। उसके बाद समाज की ओर से बारी बारी से झारखंड के विभिन्न जगह से उपस्थित समाजसेवी एवं समाज के प्रबुद्ध सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। जिसमें मुख्य रूप से ईचागढ़ विधायक सविता महतो, मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, डीएसपी सतेंदर सिंह, अरविंद सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र महतो, समाजसेवी दारा मंडल , पूर्व प्रमुख रामदास टुडू, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, दीपक मंडल, राष्ट्रीय सुड़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल, उपाध्यक्ष नंदलाल साहू महामंत्री अमीन मंडल प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंदर मंडल, कोल्हान प्रभारी प्रभाकर मंडल , सह प्रभारी विष्णु मंडल सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सुधीर मंडल, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दिलीप मंडल , झारखंड सुड़ी समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष सोमेन मंडल सचिव उज्जैन मंडल समाजसेवी रंजीत मंडल , लखन मंडल, लखी चरण मंडल, आशुतोष मंडल , निरंजन मंडल ,डॉ अजय मंडल , कमल मंडल, नव कुमार मंडल, मोनो मंडल, होरे मोहन मंडल , कृष्ण मंडल , स्वपन मंडल, सामू मंडल , डॉ उत्तम मंडल पलटू मंडल , विप्लव मंडल , दिलीप मंडल, दुलाल मंडल, विधान मंडल सहित विभिन्न क्षेत्र से आये समाज के लोग भी उपस्थित रहे।