रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रांची महानगर द्वारा के आज 200 से अधिक औषधीय पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया साथ ही कोरोना महामारी के बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए वाल्मीकि बस्ती एवं दिव्यांग बस्ती ,सेवा बस्ती में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह जी ने बताया की आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली-Ecosystem Restoration” है।आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं. पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती. ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है.
कार्यक्रम में उपस्थित विभाग संयोजक अमर प्रसाद ने कहा दुनियाभर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है. प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है. इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं. वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं.विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की और से की गई थी. पर्यावरण दिवस की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी. इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था.
इसमें कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रांत संगठन मंत्री माननीय देवी सिंह जी, रांची विभाग के सुरेंद्र तिवारी जी, बजरंग दल रांची विभाग संयोजक अमर प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर मिलन प्रमुख मुकेश गिरी, बिरसानगर संयोजक अंकित सिंह, विवेकानंद नगर संयोजक आरव सिंह, दीपक कुमार, बलराम कुमार देव, निखिल कुमार, सुरेंद्र तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए