बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही धनबाद रोड में पिछले शुक्रवार रात्रि में सड़क दुर्घटना में एक गौ माता की मौत हो गई। जिनका दूसरे दिन शनिवार प्रातः 7:00 बजे विधिवत हिंदू रीति रिवाज के साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने गौ माता को समाधि दी। उक्त जानकारी विहिप प्रखंड अध्यक्ष नन्दकिशोर कुमार ने देते हुए बताया कि समाधि देने में विहिप के जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुमार, प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर, आरएसएस के शीतल साहू, बरही पूर्वी पंचायत के मुखिया छोटन ठाकुर, विहिप के सक्रिय कार्यकर्ता पिंटू केशरी, जेसीबी के संजय साहू आदि ने मुख्य रूप से योगदान दिया।