खूंटीः विश्व हिन्दू परिषद खूँटी जिला के तत्वावधान मे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में उनके पुण्यतिथि में प्रान्त से आये क्षेत्र संगठन मंत्री देवी सिंह, महानगर बजरंगदल संयोजक अमर प्रशाद , और महानगर के बजरंगदल के कार्यकर्त्ता, खूँटी जिला अध्यछ विनोद जयसवाल, जिला मंत्री वीरेंद्र सोनी, जिला सह मंत्री प्रियंक भगत, संघ के सह संघचालक महादेव सिंह मुंडा , जिला कार्यवाह शशि पांडे और उपेंद्र उपस्थित थे। विहिप के द्वारा सभी को अंगवस्त्र दे कर भगवान बिरसा मुंडा के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया और महिलाओं को साड़ी दी गई, संघ के द्वारा अनाज वितरण और कोरोना किट का वितरण किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के परिवारों से बात कर उनकी परेशानी की जानकारी ली गई और उन्हें ये आश्वस्त किया गया कि संगठन हर परिस्थिति में उनके परिवार के साथ खड़ा रहेगा और उनके समस्या के निवारण हेतु स्थानीय विधायक और सांसद से उनकी समस्याओं के जल्द निवारण हेतु आग्रह करेंगे।