गढ़वा से नित्यानंद दूबे की रिपोर्ट
गढ़वा: होली पर्व 2021 के अवसर पर जिला गोपनीय शाखा गढ़वा द्वारा निर्गत संयुक्त आदेश के द्वारा विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के लिए अनुमंडल नियंत्रण कक्ष गढ़वा हेतु दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति निम्न प्रकार से की गई है;
बताते चलें कि दिनांक 28 मार्च 2021 व 29 मार्च 2021 को रात्रि 12:00 बजे से पूर्वाहन 6:00 बजे तक गोविंद कुमार पंडित कनीय अभियंता प्राक्कलन पथ प्रमंडल गढ़वा, पूर्वाहन 6:00 बजे से अपराहन 12:00 बजे तक जितेंद्र कुमार महतो कनीय अभियंता अनुसंधान प्रमंडल गढ़वा, अपराहन 12:00 बजे से अपराहन 6:00 बजे तक पुरुषोत्तम कुमार कनीय अभियंता अनुसंधान प्रमंडल गढ़वा तथा अपराहन 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक राजेंद्र कुमार कनीया अभियंता अनुसंधान प्रमंडल गढ़वा को प्रतिनियुक्त किया गया है।
वहीं दिनांक 30 मार्च 2021 को रात्रि 12:00 बजे से पूर्वाहन 6:00 बजे तक राम कुमार कनीय अभियंता अनुसंधान प्रमंडल गढ़वा, पूर्वाहन 6:00 बजे से अपराहन 12:00 बजे तक दयानंद कुमार कनीय अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल गढ़वा, अपराहन 12:00 बजे से अपराहन 6:00 बजे तक गुंजन कुमार सिंह कनीय अभियंता जल पथ प्रमंडल गढ़वा तथा अपराहन 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक अनिल कुमार कनीय अभियंता जल पथ प्रमंडल गढ़वा को प्रतिनियुक्त किया गया है।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पूर्व जिला नियंत्रण कक्ष गढ़वा में पहुंच कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होने पर उसकी जानकारी तत्काल संबंधित थाना/ प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा (सदर) मोहम्मद जियाउल अंसारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त को स-समय सूचित किया जा सके।
अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष का संचालन जिला नियंत्रण कक्ष, गढ़वा से किया जाएगा जिसकी दूरभाष संख्या 06561-222265 है।